नसीराबाद का राजकीय सामान्य चिकित्सालय का आईसीयू वार्ड पूरी तरह से तैयार
नसीराबाद का राजकीय सामान्य चिकित्सालय का आईसीयू वार्ड पूरी तरह से तैयार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद राजकीय सामान्य चिकित्सालय मे आईसीयू वार्ड बनकर पूरी तरह से तैयार है चिकित्सा प्रभारी डॉ विनय कपूर ने बताया कि 11 पलंगों का आईसीयू वार्ड आधुनिक उपकरणों के साथ मरीजों के लिए पूरी तरह से तैयार है । आपको बता दें कि नसीराबाद का राजकीय सामान्य चिकित्सालय कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है । चिकित्सा प्रभारी डा.कपूर ने बताया कि राज्य सरकार के चिकित्सा मन्त्री रघु शर्मा द्वारा नसीराबाद चिकित्सालय आईसीयू का सेट उपलब्ध करवाया था । जो कम्पलीट सेट पूरा कर लिया गया है । बेड व मोनीटर कम्पलीट लग गये है । आईसीयू वर्किंग कन्डीशन मे तैयार है । दवाईयों की कोई कमी नही है । औजार सब उपलब्ध है । चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब चिकित्सा विभाग द्वारा बेहद सुविधाएं चिकित्सालय में दी जा रही है। और किसी चीज़ की कमी नहीं है। दवाई से लेकर हर एक सुविधा अस्पताल में उपलब्ध हैं। सभी कन्सर्ट फिजिशियन को पाबन्द कर दिया है कि जो पेसेन्ट आईसीयू मे भर्ती करने की स्थिति मे उन्हें तुरन्त भर्ती करे ।

