नसीराबाद से देरांठू रोड हुआ क्षतिग्रस्त,
नसीराबाद से देरांठू रोड हुआ क्षतिग्रस्त
जगह जगह गडडे होने व पटरीयां टूटने से हो रही है दुर्घटनाये
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद से देरांठू बाईपास रोड कोटा रोड चौराहे तक जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है । रोड की दोनो ओर से पटरीयां टुटी पडी है । जिसके कारण आये दिन हादशे हो रहे है । रोड के बीच व साईडो मे भी गडडे होने से दो पहिया वाहन चालक पहले निकालने के चक्कर मे दुर्घटना ग्रस्त हो रहे । पूर्व मे सडक निर्माण के समय रोड के दोनो पटरियों पर बरडा नही डाला गया था । जिसके कारण पटरीयां जल्दी टुट गई । साथ ही रोड सिंघल होने के बाद भी नसीराबाद व हाईवे से आने जाने वाले भारी वाहनो के भी इस रोड से आने जाने से रोड दिनों दिन टुटता जा रहा है । ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त हो रखे रोड को सही कराकर दोनो ओर की पटरियों पर भी बरडा डलवाकर रोड को सही करवाने की मांग की है ।


