DESH KI AAWAJ

द्रौपदी मुर्मू के प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने पर नसीराबाद अनुसूचित जाति मण्डल ने दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू के प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने पर नसीराबाद अनुसूचित जाति मण्डल ने दी बधाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारत देश के 15 वे राष्ट्रपति चुनाव मे एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी प्रथम महिला आदिवासी जनजाति के विजय होने पर अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजानंद राव के नेतृत्व मे गुरुवार को नसीराबाद अनूसूचित जाति मण्डल के कार्यक्रताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत की खुशी में ढोल धमाके से जस्न मनाया व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी है । इस मौके पर अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष धनराज जाटोलिया, नेमीचंद खींची, भगवानदास दपक्यवार,राजेश लखन, सुरेश सांखला आदि के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

admin
Author: admin