DESH KI AAWAJ

नसीराबाद सदर थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,खेत में मिट्टी खुदाई में मिले सोना, चांदी, तांबा ले जाने वाले आरोपियों को पकडकर करीब 1 करोड़ 25 लाख का माल किया बरामद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बिठूर में करीबन 2 माह पूर्व खातेदारी खेत में जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान सोने , चांदी, तांबा आदि कीमती वस्तुएं व पुराने शंख मिले थे । जिन्हें कुछ लोग चोरी कर ले गये । मुखबिर से पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर तहसीलदार दिनेश चन्द्र शर्मा ने पटवारी हल्का व पुलिस टीम के साथ मौके पर जाने पर उक्त भूमि पर जेसीबी से खुदाई होने के साक्ष्य मिले। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डा रवि ( आई पी एस), मन पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला (आई पी एस), के निर्देशन में अतिरिक्त आर पी एस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील व वृताधिकारी लक्ष्मणराम आर पी एस नसीराबाद के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सदर थाना नसीराबाद राधेश्याम के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष कार्यवाही के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने में सफलता हासिल की । घटना 2 माह पुरानी होने व खेत में फसल बुआई हो जाने व सीसीटीवी के अभाव में पुलिस को आरोपियों को पकड़ने व माल बरामद करने में परेशानी आई थी। लेकिन दर्ज़ प्रकरण में नामजद आरोपियों में प्राप्त रिपोर्ट की पुष्टि व तकनीकी अनुसंधान, मुखबिर तंत्र से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली ।

आरोपियों से बरामद माल

लगभग 700 ग्राम सोना ( छोटी बड़ी प्लेट्स, डली व जेवराती गहने) , करीब 300 ग्राम चांदी की पातडी, करीब ढाई किलो तांबें की छड़ी व तार, 2 नग शंख व 17 लाख 44 हजार 500 रुपए बरामद ( कुल बरामदगी करीब 1 करोड़ 25 लाख )

विशेष योगदान

इस प्रकरण के खुलासे , वांछित आरोपियों की दस्तयाबी, गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में विशेष योगदान हैंड कांस्टेबल श्री राम चौधरी का रहा।

गिरफ्तार मुजरिम

फिरोज खान (27) पुत्र सुल्तान मेहरात , कादर (46) पुत्र धन्ना मेहरात निवासी ग्राम बिठूर, शंकर सिंह (55) पुत्र राजूसिह रावत , हरलाल (46) पुत्र राजू रावत , जयसिंह (36) पुत्र गोरधन रावत , महावीर (37) पुत्र मदन रावत निवासी धोलादाता ( बुबानिया) , नारायण (37) पुत्र भगवान सिंह रावत निवासी धोलादाता बुबानिया।

कार्यवाही में सहयोगी पुलिस टीम

थानाधिकारी राधेश्याम, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, सउनि सुरेन्द्र चन्द, भगवत सिंह, मगंल चन्द, हेड कांस्टेबल श्री राम चौधरी, हेड कांस्टेबल विक्रम, कांस्टेबल विश्वास, सुरेश, मुकेश, सुरेश, शैतान, रामदयाल, हेमन्त, राजेन्द्र, मुकेश, जीवराज, महेंद्र, घासीराम, सूरज, चैनाराम, आरटी मुकेश, राजीव, राजेश व एल आर टी निर्मेला का सहयोग रहा।

admin
Author: admin