अवैध डोडा पोस्त रखने के 3 वर्ष से फरार आरोपी को नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्त रखने के 3 वर्ष से फरार आरोपी को नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले मे अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी , नसीराबाद डीप्टी पूनम भरगड के नेतृत्व व सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा द्बारा गठित टीम ने अवैध डोडा पोस्त परिवहन करने वाले फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मण नाथ ( 35) पुत्र महादेव नाथ निवासी घरटा पुलिस थाना बनेडा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया । पुलिस जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2019
को कवंरपाल सिह उपनिरीक्षक व तत्कालीन थानाधिकारी श्री नगर द्बारा 79 हाइवे पर सुबह गस्त के दौरान रिको एरिया सरहद बावडी के सुनसान जगह पर एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बोलेरो गाडी बिना डाईवर की खडी नजर आई । गाडी के गेट खोलने पर गाडी मे दो काले रंग के प्लास्टिक के कटटो मे अफीम व डोडा पोस्त व पास मे दो मोबाइल हेण्डसेट भी पडे मिले । जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे कर अज्ञात गाडी मालिक की तलाश शुरू कर दी थी । जिस पर गठित टीम मे नसीराबाद सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , कास्टेबल श्री राम , सुरेश , धर्मेंद्र के साथ श्री मति रेखा श्री नगर थाना के प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।


