नसीराबाद रेगरान विकास समिति ने मनाई श्री रविदास जयंती
नसीराबाद रेगरान विकास समिति ने मनाई श्री रविदास जयंती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद रेगरान विकास समिति गाडी मोहल्ला द्वारा बुधवार को संत श्री पूज्य रविदास जी महाराज की 645 वी.जयंती बडे हर्ष व उल्लास से मनाई । समिति के सदस्य राहुल दपक्यावर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर प्रातः 8 बजे से तृतीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मुकाबला ईगल vs जय बि आर क्लब के बीच फाइनल हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सिटी थाने के एसआई साहब राधेश्याम ठाकुरिया का समाज की ओर से माला व साफा पहनाकर कर साथ स्वागत किया ।इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता मे जीती टीम को प्रारितोषिक देकर इनाम वितरित किए । कार्यक्रम मे समाज के सभी महिला व पुरुषों ने भाग लिया ।

