DESH KI AAWAJ

गोशालाओं को अनुदान राशि बढाने सहित अन्य मांगों का नसीराबाद नृसिंह गौशाला समिति ने गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के माध्यम से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

गोशालाओं को अनुदान राशि बढाने सहित अन्य मांगों का नसीराबाद नृसिंह गौशाला समिति ने गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के माध्यम से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान प्रदेश के सानिध्य मे नसीराबाद नृसिंह गौशाला अध्यक्ष कन्हैयालाल सिन्धी एंव समाजवादी व वर्तमान नसीराबाद छावनी वैरिड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया ने सोमवार को जिला कलेक्टर अंश दीप को गौशालाओं मे अनुदान राशि बढाने के साथ अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे बताया कि राज्य सरकार ने गौशालाओं के लिए 2 मार्च 2019 को 9 माह का अनुदान देने की घोषणा की थी । जिसे 3 वर्ष बीत जाने पर भी अनुदान राशि प्राप्त नही हुई , उसे शीध्र दिलाने , चारे के भाव कम कराके गौशालाओं को दिलाने , गौशाला व गौपालकों के हित मे चारा डिपो खुलवाने , चारे के स्टाँक करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करने , ईट भटटो , गिटटी फैक्ट्रियों , जिप्सम फैक्ट्रियों आदि पर जलने वाले चारे पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगवाने , सरकार द्वारा सब्सिडी पर चारा उपलब्ध कराने , संभाग स्तर पर गौ अभयारण्य खुलवाने , नई गौशालाएं खोलने वालो को सरकार द्वारा निशुल्क जमीन आवंटित करवाने सहित अन्य सरकारी सहायता गौशालाओं को दिलाने की जानकारी मांग पत्र मे थी जानकारी दी ।

admin
Author: admin