DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाया नसीराबाद विधायक लांबा का जन्मदिवस

भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाया नसीराबाद विधायक लांबा का जन्मदिवस

संत महात्मा ने दिया आशीर्वाद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मगंलवार को श्रीनगर के राजकीय अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया।
सर्वप्रथम संत महात्माओं का स्वागत करते हुए विधायक महोदय ने सन्तो का आशीर्वाद प्राप्त किया । भाजपा श्री नगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी ने बताया कि पर्यावरण पखवाड़े के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा श्रीनगर मंडल के सभी बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा जिसका विमोचन विधायक महोदय के कल कमलों द्वारा जन्मदिन के उपलक्ष्य में करवाकर शुरुआत की गई। जिस पर विधायक रामस्वरूप लांबा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी , भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव , हरिओम यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधन रावत , पंचायत समिति प्रतिनिधि रामसिंह रावत , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , महामंत्री राजूसिंह रावत , महामंत्री मेघराज रावत , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , सत्यनारायण जांगिड़, लक्ष्मण सिंह रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल रावत , एससी मोर्चा अध्यक्ष पिंटू रील, कमलेश नागर , आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , संतोष टांक , साहुल हमीद शाह , मदन उदय , विजय सिंह रावत सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा श्री नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने मांगलियावास मे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्बारा विधायक के जन्मदिन पर रखे विशाल कार्यक्रम में भाग लिया।

admin
Author: admin