DESH KI AAWAJ

नसीराबाद विधायक लाम्बा ने 7 दिव्यागंजनो को स्कूटी प्रदान करने हेतू 4 लाख 90 रुपए की राशि की मंजूर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद विधायक लाम्बा ने 7 दिव्यागंजनो को स्कूटी प्रदान करने हेतू 4 लाख 90 रुपए की राशि की मंजूर

अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने विधानसभा क्षेत्र के 7 दिव्यागंजनो को स्कूटी मय अतिरिक्त दो पहिये उपलब्ध कराने हेतू विधायक मद से जिला परिषद से 4 लाख 90 हजार की राशि मंजूर कराई । जिसमे दिव्यागंजन नान्दला से रामा पुत्र देवा रावत , करनोस से मेवाराम पुत्र हाथीराम गुर्जर , भवानीखेडा से माया पुत्री मोहन रावत , जिलावडा से अफजल पुत्र नसीब बेग , पगारा से मदन पुत्र शिवजी , सनोद से रामस्वरूप पुत्र मन्नाराम जाट व ढाल से जगदीश प्रसाद पुत्र रतनलाल शर्मा को यह स्कूटी मिलेगी । विधायक की इस सहायता पर सभी दिव्यागंजनो के साथ क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin