नसीराबाद चिकित्सा प्रभारी राज्य स्तर पर हुऐ सम्मानित
नसीराबाद चिकित्सा प्रभारी राज्य स्तर पर हुऐ सम्मानित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय के प्रभारी डा. विनयकपूर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 73 वे गणतन्त्र दिवस समारोह जयपुर मे चिकित्सा विभाग ने राज्य स्तर पर सम्मानित किया । चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवाएं जन स्वास्थ्य निदेशक डा. वीके माथूर , एडस विभाग निदेशक डा. रवि प्रकाश शर्मा व आरसीएच निदेशक डा. के. एल. मीणा ने डा. कपूर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । गुरुवार को डा. कपूर के नसीराबाद चिकित्सालय पहुचने पर चिकित्सा स्टाफ के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने डा. कपूर का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं । वर्तमान मे डा. कपूर के नेतृत्व मे चिकित्सालय मे बेहतर व्यवस्थाओं ओर कुशल प्रशासनिक बंदोबस्त के चलते माहौल बदला है । मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं , आक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों के बेड के करीब सुविधाओं के साथ व्यवस्थित चिकित्सा सुविधा मिलने से मरीजों को भी तत्काल सेवा मिलनी प्रारम्भ हो गई है । व धीरे धीरे सभी रोगों के चिकित्सक चिकित्सालय मे आने से आने वाले मरीजों को राहत मिली है । अभी चिकित्सालय मे पुलिस चोकी भी पुनः स्थापित कर दी गई है । जिससे असमाजिक तत्व चिकित्सालय मे अराजकता नही फेला सके । इस सबका श्रेय डा. कपूर की बेहतर अनुभव व कुशलता को जाता है ।

