नसीराबाद कोविड स्वास्थ्य सहायको ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत /अजमेर
नसीराबाद कोविड स्वास्थ्य सहायको ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री , चिकित्सा मन्त्री व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के नाम ज्ञापन दिया । कोविड सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे अभी राज्य सरकार की वैश्विक महामारी , कोराना काल से लगातार सेवाएं दे रहे है । ओर अभी वर्तमान मे डेगू व मलेरिया जैसी मोसमी बीमारियों मे भी पूर्ण सेवाएं दे रहे है । परन्तु विगत 6 माह से उन्हें वेतन नही दिया जा रहा है । जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करना दुश्वार हो रखा है । साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें आज तक कोई पहचान पत्र भी जारी नही किया है । जिससे वे किसके आधीन अपना कार्य कर सके । ऊन्होने ने बताया कि हम सभी स्वास्थ्य सहायकों को नृसिहकर्मी मे शामिल करते हुए नर्सिंग आफिसर के पद से पदनाम देवे । साथ ही अभी मिल रहे वेतन 7900 से बढाकर सम्मान जनक वेतन 26500 रुपए करने की मांग भी ज्ञापन मे दी । साथ ही वेतन भी नगर परिषद से नही देकर चिकित्सा विभाग की ओर से वेतन मिले मांग पत्र सौपा । ज्ञापन देते समय स्वास्थ्य सहायक गणेश कच्छावा , अनिल आचार्य , प्रियंका गोमा , मनीष मार्टिन , घनश्याम चोधरी , अविनाश , पुष्पेन्द्र , नरेश , नरेन्द्र , रेखा खरे , देवेन्द्र , रमजान , सलमान , सुनिल , चन्द्रकान्ता व खुशबू साथ थे ।

