DESH KI AAWAJ

नसीराबाद जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

नसीराबाद जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद ग्रामीण मंडल द्बारा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा मुख्य अतिथि उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन टीवी पर सुना । कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भढ़ाना मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा , रामनिवास जांगिड़ , राजेंद्र , कैलाश गुर्जर , छोटू लाल , ओम प्रकाश सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । ओमप्रकाश भडाणा ने सशक्त मंडल अभियान के तहत पन्ना प्रमुख के काम को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया ।

admin
Author: admin