DESH KI AAWAJ

नसीराबाद गुर्जर समाज ने देवनारायण जन्मोत्सव मनाया

नसीराबाद गुर्जर समाज ने देवनारायण जन्मोत्सव मनाया

झाकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में शनिवार को गुर्जर समाज ने देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव बडे हर्ष एंव उल्लास से मनाया । इस अवसर पर समस्त गुर्जर समाज व नवयुवक मण्डल ने गुर्जर समाज के आराध्य देव व विष्णु के अवतारी श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह शौभायात्रा निकाली । श्री देवनारायण भगवान जन्मोत्सव से पूर्व रात्रि में सुत्तर खाना मोहल्ले में स्थित देवनारायण मंदिर पर जागरण किया गया । वही सुबह 11 बजे डाक बगले से ऊट , घोडे , बग्गी व ध्वज पताका के साथ कई मनमोहन झाकियों के सहित डीजे पर शोभायात्रा निकाली गई । जो फार्मजी चोक , हनुमान चोक , मोतीलाल चोपड , पांच बत्ती चौराया , रामलीला चोक से होकर गुर्जर मोहल्ले मे स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंची । शोभायात्रा मे समाज की महिलाएं पुरुष नाचते हुये भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । शौभायात्रा मन्दिर पर पहुचने पर गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद महाआरती कर खीर का प्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव की संध्या पर देवनारायण भगवान का भंडारे का भी आयोजन किया गया ।

admin
Author: admin