नसीराबाद ग्रामीण मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का 100 वाँ एपिसोड ग्राम लोहरवाड़ा मे कार्यक्रताओं के सुना
नसीराबाद ग्रामीण मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का 100 वाँ एपिसोड ग्राम लोहरवाड़ा मे कार्यक्रताओं के सुना
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का 100 वाँ एपिसोड नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मण्डल कार्यक्रताओं ने ग्राम लोहरवाडा में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यकर्ता एवं बुथ क्रमांक 158 के कार्यकर्ताओं के साथ देखा । मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की ज्वलंत समस्याओं पर देशवासियों के साथ चिंतन किया । मोदी जी ने बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ , स्वच्छता अभियान , पर्यावरण , शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी कई विषयों को देश के लोगों के सामने रखा । जिससे समाज में जागृति एवं ज्वलंत समस्याओं पर सहयोग की भावना विकसित हुई है । भढ़ाना ने बताया कि मन की बात का कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा तथा हम सबको नियमित रूप से इस कार्यक्रम को सुनना चाहिए । इससे हमारा जुड़ाव रहेगा तथा देश एवं समाज को इसका लाभ मिलता रहेगा । इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , उपाध्यक्ष बस राम चौधरी , पंचायत समिति सदस्य रामधन चौधरी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आनंदीलाल वैष्णव , भवानी शंकर जोशी , शिव लहरी वैष्णव , सांवरलाल ,रामकिशन , मोती , नाथू , हेमराज , पूर्व सरपंच प्रभु लाल , गोविंद प्रजापत , छगना प्रजापत , रामकिशन , शिवराज , राजेश , मोती , बस राम , शंकर लाल प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


