नसीराबाद फुटबॉल क्लब ने जीती राज्य प्रतियोगिता ,21000 रुपये का किया नकद पुरस्कार प्राप्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद फुटबॉल क्लब ने जीती राज्य प्रतियोगिता
21000 रुपये का किया नकद पुरस्कार प्राप्त
अजमेर । भीलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम कोदिया में आयोजित डे नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में नसीराबाद फुटबॉल क्लब ने प्रतियोगिता जीतकर 21000 का नगद इनाम प्राप्त कर नसीराबाद का नाम गौरवान्वित किया। नसीराबाद फुटबॉल क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सैनी ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने भाग लिया था । जिसमें की नसीराबाद क्लब की टीम ने भी भाग लेकर फाइनल में प्रवेश कर दरीबा कोटडी भीलवाड़ा की टीम को 4-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर फाइनल विजेता रही।
अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सैनी के अनुसार नासिर भाई , संतोष , ट्रॉफी खिलाड़ी वसईद भाई के निर्देशन में टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर नसीराबाद को गौरवान्वित किया । आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब नसीराबाद के सुमित चौधरी को दिया गया। नसीराबाद क्लब टीम के राज्य स्तर पर विजयी होने पर कस्बे के गणमान्य लोगों ने टीम अध्यक्ष व कोच सहित खिलाड़ियों को बधाई दी।

