DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक लोहरवाड़ा मन्दिर पर हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक लोहरवाड़ा मन्दिर पर हुई आयोजित

अजमेर । नसीराबाद भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन लोहरवाडा माताजी मंदिर पर रखा गया । आज पूरे प्रदेश में सभी मंडलों की बैठक एक साथ रखी गई जो सशक्त मंडल अभियान की बहुत बड़ी उपलब्धि है । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव द्वारा की गई । बैठक में मुख्य अतिथि राजेंद्र जी विनायका , सत्यनारायण जी चौधरी केकड़ी ने अपने विचार रखे । बैठक मे 5 तारीख तक बूत समिति निर्माण का लक्ष्य रखा गया । तथा समर्पण निधि के लिए समिति का गठन किया गया । निधि संयोजक हंसराज चौधरी , सह संयोजक रामधन चौधरी , कोषाध्यक्ष शिवराज चौधरी को दायित्व सौपा गया । बैठक में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी , एससी मोर्चा प्रदेश सदस्य गजानंद राव , मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा मंत्री , जगदीश चौधरी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव , युवा मोर्चा अध्यक्ष करण चौधरी , एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशनलाल , पंचायत समिति सदस्य रामधन चौधरी , मंडल उपाध्यक्ष बस राम चौधरी , शिवराज चौधरी , रामनिवास जांगिड़ , सुखपाल , धन्ना लाल माली , बंसीलाल , सुखबीर , सिद्धार्थ , गौरी शंकर साहू , जगदीश माली , हेतराम , धर्मी चंद , शिवराज , करण , सुखपाल हनुवंतिया , मांगीलाल , शंभू मेघवंशी , हगामी लाल सरपंच लोहरवाडा , प्रभु लाल लोहरवाडा आदि कार्यकर्ता एवं बूत समिति अध्यक्ष उपस्थित थे । कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने किया ।

admin
Author: admin