DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा मंडल 25 को मनाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

नसीराबाद भाजपा मंडल 25 को मनाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद भाजपा मण्डल 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा कार्य ग्रुप में मनाएंगे । नसीराबाद मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , कार्यक्रम संयोजक नितिन शर्मा व सहसंयोजक शम्भू साहू ने बताया कि रविवार , 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सेवा कार्य के रुप मे मनायेंगे । कार्यक्रम के पूर्व पंडित जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा । इसके पश्चात सभी कार्यक्रर्ता हाउसिंग बोर्ड नसीराबाद में गरीब बस्तियों में जाकर भोजन वितरण करेंगे । पंडित जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर यह सेवा पखवाड़े का आयोजन सभी मण्डल स्तरों पर किया जा रहा है। मण्डल अध्यक्ष ने सभी भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो , समस्त चेयरमैन , वाइस चेयरमैन , जिला पदाधिकारी , प्रदेश पदाधिकारी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , पार्षद गण , पूर्व पार्षद गण , पूर्व पदाधिकारी से निवेदन किया है की आयोजित इस जयन्ती कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाए ।

admin
Author: admin