DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा मंडल ने मनाया मुखर्जी का बलिदान दिवस

नसीराबाद भाजपा मंडल ने मनाया मुखर्जी का बलिदान दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद भाजपा मण्डल ने गुरुवार को महापुरुष डाँ. श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि
देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुष थे डॉक्टर मुखर्जी । देश की एकता के लिए अपना बलिदान देने वाले जन संघ के प्रथम अध्यक्ष थे डॉक्टर मुखर्जी ।एक देश में दो निशान दो प्रधान दो विधान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे ,धारा 370 का विरोध करने वाले प्रथम व्यक्ति थे , भारत सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री तथा हिंदू महासभा की अध्यक्ष डॉक्टर मुखर्जी पश्चिम बंगाल न्यायालय के न्यायधीश थे ।जम्मू कश्मीर राज्य का अलग संविधान बनाने के विरुद्ध आवाज उठाने वाले मुखर्जी थे जानकारी दी ।
भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर अंबेडकर चौक पर मंडल अध्यक्ष मेहरा ने अपने उद्बोधन ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई उन्नीस सौ एक को कोलकाता में हुआ था , तथा इनकी मृत्यु 23 जून 1953 को रहस्यमई तरीके से श्रीनगर में हुई ।डॉक्टर मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की थी । डॉक्टर मुखर्जी ने अपने सिद्धांतों एवं देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया एवं एक देश में दो निशान दो प्रधान दो विधान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे का सपना संजोयां । आज के 70 वर्ष पूर्व कश्मीर तथा बंगाल विभाजन का विरोध किया । जिसका परिणाम आज हमारे सामने है । डॉक्टर मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा , महान शिक्षाविद , जनसंघ के संस्थापक , हमारे पथ प्रदर्शक , चिंतक , युग दृष्टा व भाजपा के प्रेरणा पुंज थे । पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है तो उसकी नीव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अंबेडकर परिसर मे पौधारोपण कर डाँ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया । उक्त कार्यक्रम में सुशील गदिया , शंभू साहू , सत्यनारायण शर्मा , दिनेश बोहरा , धनराज जाटोलिया , रामदेव किराडिया , महेंद्र पथरिया , संजय मेहरा , सुरेश सांखला , हेमराज डाबी , उषा पथरिया , नेमीचंद खींची , आमेरिया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , सलीम भाई मोजपुरिया , महेश सोदे , योगी मंगेश वाल्मीकि , नितिन शर्मा , शानू शर्मा , परीक्षवर गुससर सत्यनारायण प्रजापति , देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , अमित ऐरन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin