DESH KI AAWAJ

नसीराबाद बार एसोसिएशन के चुनाव हुए संपन्न,फारुख खान खत्री बने अध्यक्ष

नसीराबाद बार एसोसिएशन के चुनाव हुए संपन्न

फारुख खान खत्री बने अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार 25 फरवरी को शांति पूर्ण रुप से संपन्न हुए । चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली । जिसमें 89 मतदाताओं में से 88 मतदाताओं ने मतदान किया । मतदान के बाद मतगणना का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें फारुख खान खत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष सुखदेव चौधरी से 1 वोट से विजयी हुए ।उपाध्यक्ष पद पर कमलेश गुर्जर 32 मतों से विजयी हुए । सचिव पद पर आशीष कुमार अजमेरा 38 मतों से विजयी हुए । संयुक्त सचिव पद पर परमेश्वर सिंह एक मत से विजयी हुए । वहीं पूर्व में कोषाध्यक्ष पद पर तारिक सोहेल व पुस्तकालय अध्यक्ष पर रमेश सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। बार एसोसिएशन के सुनियोजित तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाने पर अधिवक्ताओं द्वारा चुनाव कमेटी के एडवोकेट एमजे राजकुमार, महेश मेहरा, नवाब कुरैशी व हेमंत कुमार प्रजापति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin
Author: admin