नारी चौपाल का हुआ आयोजन
मुण्डावर(अलवर) पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
नारी चौपाल का हुआ आयोजन
नीमराना कस्बे में नीमराना माजरी रोड़ स्थित ओम श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में नारी चौपाल का आयोजन हुआ।नारी चौपाल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी ने सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर किया।नारी चौपाल में राज्य स्तर पर पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता चंचल यादव,
विज्ञान वर्ग में गोल्ड मेडलिस्ट दीपा गुप्ता,विज्ञान वर्ग में सिल्वर मेडलिस्ट मोना यादव,राजीविका में उत्कृष्ट कार्य करने पर ज्योति कंवर,रजनी यादव,तुलसा कंवर,ममता गुर्जर,संतोष प्रजापत,निशा मीना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं नारी चौपाल में पहुंचे विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने बालिकाओं से केक कटवाकर बेटी जन्मोत्सव मनाया।महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक रिषीराज सिंघल ने नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए लैंगिक भेदभाव को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना हेतु नारी चौपाल में शपथ दिलाई गई।चौपाल में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।नारी चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टाल्स में योजनाओं की जानकारी,उड़ान योजना,घरेलू हिंसा को रोकने की जानकारी,समाज में लिंगानुपात सुधार,महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं से सम्बंधित अन्तर्विभागीय योजनाओं,अधिनियमों के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु नवाचार,बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई।साथ ही नारी चौपाल में उपस्थित समस्त ग्राम साथिनों से गांव में बेटी के जन्म होने पर कांशी की थाली बजाने,जच्चा गीत,मंगल गीत गाने जैसे छोटे छोटे प्रयास करने की अपील की जिससे समाज में बेटियों के प्रति जन्म से ही होने वाले लैंगिक भेदभाव को कम किया जा सके।नारी चौपाल में राजीविका समूह की महिलाओं को इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में 25-30 प्रतिशत अनुदान ऋण योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार करने की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनियों को महिलाओं के स्वास्थ्य,पोषण को सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने की अपील की।इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी,महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक रिषीराज सिंघल,जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर,तहसीलदार पुष्पेन्द्र देशवाल,बीसीएमओ गजराज,सीडीपीओ राजकुमार यादव,ओम श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल डायरेक्टर अमीलाल यादव,व्यवस्थापक सुजानसिंह यादव,नीमराना थानाधिकारी सुणीलाल मीना,डॉ दीपशिखा,पीईओ स्वाती पारिक,अनिता यादव,नीमराना प्रधानाचार्य कर्म सिंह यादव,पर्यवेक्षक मनीषा यादव,महिला पर्यवेक्षक सरोज यादव,संतोष यादव,चन्दा शर्मा,सहायक विकास अधिकारी राजेश पंवार,ब्रांड एम्बेसडर आशा सुमन व नीमराना ब्लॉक की समस्त ग्राम साथिनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मातृशक्ति मौजूद रही।


