DESH KI AAWAJ

नारायण बेनीवाल ने दिव्यांगो का समझा दर्द,10 दिव्यांगों को मिली स्कूटी

विद्यायक बेनीवाल ने 10 दिव्यांगजनो को बांटी स्कूटी

नागौर

भागीरथ सिंह

आज खींवसर विधानसभा क्षेत्र विद्यायक नारायण बेनीवाल ने दिव्यांगजनों हेतु विधायक कोष से ख़रीदशुदा 10 स्कूटियों का वितरण आज खींवसर क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रांगण में आज किया। खोड़वा के श्री लक्ष्मण साद,शीलगांव के श्री देवकरण एवं श्री जयपाल,भावण्डा के श्री मोडाराम,ढींगसरा के श्री बुधाराम,कांटिया के श्री जवंताराम, पांचला सिद्धा के श्री दुल्लानाथ, हरसोलाव के श्री बुधाराम एवं श्री चंदू सिंह एवं धारणवास की सुश्री सोनू को स्कूटी सौंपने का सौभाग्य आज प्राप्त हुआ।

कुल 20 स्कूटियों हेतु जिला परिषद को अनुशंसा की गयी थी।शेष स्कूटियां भी अतिशीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी।क्षेत्र के सभी दिव्यांग भाईयों बहनों की विशेष आवश्यकताओं को पूर्ण संवेदनशीलतापूर्वक ध्यान में रखते हुए उपयोगी उपकरणों की मांग अविलम्ब पूरी करने हेतु सदैव तत्पर हूँ।

इस मौके पर दिव्यांगजन स्कूटी पाकर बेहद खुश थे,दिव्यांगजनो ने कहा कि अब हमें कार्यस्थल तक जाने में किसी प्रकार की कोई दुविधा नही होगी।

admin
Author: admin