बामणियाँ बालाजी धाम मे हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर
बामणियाँ बालाजी धाम मे हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बामणियाँ बालाजी धाम पर नवरात्री मे चल रहे अखण्ड रामायण पाठ के साथ आज शिवप्रसाद सोनी देरांठू वाले , हाल मुकाम अजमेर की ओर से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया । पाठ पुजारी विनोद वैष्णव ,मुकेश वैष्णव आदि के द्वारा सम्पन्न कराया गया । इस अवसर पर बालाजी के विशेष चोला चढा श्रृंगार किया गया ।
वही तलाई स्थित नये शिव मन्दिर , बाबन भेरु धाम , बगीची बालाजी मन्दिर , लम्बा बालाजी पर अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है । वही बासक बाबा धाम पर नव परायण रामायण पाठ के साथ प्रतिदिन हवन यज्ञ के पश्चात ब्रह्म भोज किया जा रहा है ।

