युवक पर कातिलाना हमला, आरोपी फरार
युवक पर कातिलाना हमला, आरोपी फरार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रामगंज थाना इलाका स्थित दौराई में एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया । पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों की माने तो दौराई निवासी दिलीप चौधरी पुत्र शंकरलाल ने थाने को शिकायत दिया कि दिनांक 26 अप्रैल को दिन के 12 बजे से लेकर रात को 8 बजे के बीच उसके साथ दौराई निवासी सिकंदर , सुनील और वीरा ने जमकर मारपीट की तथा जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

