DESH KI AAWAJ

मुनिश्री सुव्रतकुमारजी स्वामी ठाणा 3 का दिगंबर संप्रदाय के श्रवण मुनि श्री 108 विश्वविजय सागर जी महाराज के साथ आध्यात्मिक मिलन – तेयुप चलथान

मुनिश्री सुव्रतकुमारजी स्वामी ठाणा 3 का दिगंबर संप्रदाय के श्रवण मुनि श्री 108 विश्वविजय सागर जी महाराज के साथ आध्यात्मिक मिलन – तेयुप चलथान

परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री सुव्रतकुमार जी स्वामी ,मुनिश्री मंगलप्रकाश जी स्वामी ,मुनि श्री शुभमकुमार जी स्वामी का मंगल विहार तारीख 25 Nov 2021 सुबह 7.15 बजे नेचर वेली सारोली से अंतरौली की ओर हुआ । मंगल विहार में दिगंबर संप्रदाय के श्रवण मुनि श्री 108 विश्वविजय सागर जी महाराज के साथ आध्यात्मिक मिलन के साथ कुछ मिनिट धर्म वार्तालाभ हुआ । इस आध्यात्मिक मिलन को अनेक श्रावको ने निहारा । मुनि श्री सुव्रतकुमार जी स्वामी की विहार सेवा में आज तकरीबन 25 से 30 श्रावक उपस्थित थे । मुनिश्री के कल का विहार अंतरोली से कड़ोदरा होगा । आज विहार में तेरापंथ सभा चलथान अध्यक्ष श्री सोहनलाल बाबेल एवम तेरापंथ युवक परिषद चलथान से आज की विहार सेवा में उपाध्यक्ष राकेश दक, मंत्री दीपक खाब्या, अमृत पितलिया, कमलेश खाब्या, बिपीन पितलीया, निर्मल दक, मनीष मारू, की उपस्थिति रही । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी

admin
Author: admin