नगर पालिका चेयरमैन काल्या ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया!
नगर पालिका चेयरमैन काल्या ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया!
=मंजू डाभी /दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा स्थानीय उपखण्ड कार्यालय के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में भारत के सँविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयन्ती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने कहा की बाबा साहब अम्बेडकर जी के द्वारा दलित शोषित पीड़ितों के लिये कानून बनाने में अपनी भूमिका निभाई आमजन के लिये सविधान में जो सर्व समाज को मूल अधिकार दिलाये इसके लिये बाबा साहब को हमेशा याद किया जायेगा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा, पार्षद रामदेव खारोल, पूर्व उपप्रधान मधुसूदन पारीक, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल प्रजापत, एडवोकेट विनोद पुरोहित, एडवोकेट यूनुस मोहम्मद, एडवोकेट कमल जीनगर , एडवोकेट दाऊद मोहम्मद, किसान कांग्रेस के हीरालाल गुर्जर , चाँद मोहम्मद , मूलचन्द रैगर, गजराज रैगर ,सुनील कुमार रैगर, राजेश टांक सहित महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।


