नगर पालिका पार्षद महेंद्र डाबी ने सांसद भागीरथ चौधरी को नसीराबाद की एक माह से बन्द पडी रोड लाइट और गंदगी की समस्या से कराया अवगत
नगर पालिका पार्षद महेंद्र डाबी ने सांसद भागीरथ चौधरी को नसीराबाद की एक माह से बन्द पडी रोड लाइट और गंदगी की समस्या से कराया अवगत
नसीराबाद की आम जनता भी गुंगी बहरी बनी बैठी है
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे सोमवार को आये सांसद भागीरथ चौधरी के आगमन पर पार्षद महेंद्र डाबी ने नसीराबाद मे करीब एक माह से बन्द पडी रोड लाइटो व गंदगी की समस्या से अवगत करा शीघ्र निराकरण कराने की मांग रखी । जिस पर सांसद भागीरथ चौधरी ने तुरंत प्रभाव से समस्या का निवारण करने की आश्वासन दिया । आपको बता दें कि नसीराबाद की जनता करीब एक माह से नसीराबाद छावनी परिषद व विधुत विभाग की हठधर्मिता से अन्धेरे मे बैठी है । वही राजनीति प्रार्टिया मौन धारण कर बैठी है । नसीराबाद की गुगी व बहरी जनता का मनौबल अब आक्रोश मे बदलता जा रहां है । शहर की आम जनता मे वोटो के खातिर घर घर घूमने वाली प्रार्टियो के नुमाइंदों के प्रति आक्रोश पनप रहा है । एक माह से बन्द पडी रोड लाईटों के समाधान के लिए दोनो प्रार्टियो के पदाधिकारियों द्बारा कोई पहल नही करने से आमजन आक्रोशित है । इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकलने पर जनता सडको पर उतर सकती है । वही नसीराबाद आये सांसद ने भी पहल करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने की बात कही है । इसके दो दिन पूर्व भी नसीराबाद के पूर्व चैयरमैन योगेश सोनी ने भी उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर की बन्द पडी रोड लाईटे चालू करवाने की मांग रखी थी ।


