मुंडावर पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे आरोपीयो को किया गिरफ्तार
मुंडावर पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे आरोपीयो को किया गिरफ्तार
पंडित पवन भारद्वाज// दिव्यांग जगत
मुंडावर। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी शांतनु कुमार सिंह आई पी एस द्वारा चलाए जा रहे मिशन 100 अभियान के तहत जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नीमराणा महावीर सिंह वृत अधिकारी नीमराणा के निकटतम सुपर वीजन में मुंडावर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में मिशन 100 के तहत बदमाश, वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखने एवं कार्रवाई करते हुए 31 मई को पुलिस थाना मुंडावर द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच वर्ष से एक्सीडेंट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।
मुंडावर थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी शांतनु कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 31मई को पुलिस थाना मुंडावर द्वारा एक प्रभावी कार्रवाई की गई जिसने5 साल से एक्सीडेंट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी अशोक कुमार पुत्र घीसाराम जाति माली उम्र 43 साल निवासी रामपुर थाना बानसूर को थाना अधिकारी द्वारा विशेष टीम गठित कर अपराधी को गिरफ्तार किया।

संजय शर्मा थाना अधिकारी मुंडावर
रविंद्र एएसआई मुण्डवार सत्यपाल मुण्डवार उम्मीद साइक्लोन सेल भिवाड़ी

