DESH KI AAWAJ

मुंडावर विधायक ने किया धन्यवाद यात्रा के तहत विकास कार्यो का उद्घाटन।

मुंडावर विधायक ने किया धन्यवाद यात्रा के तहत विकास कार्यो का उद्घाटन।

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

आज मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी व मुंडावर की नव निर्वाचित प्रधान सुनीता महेश गुप्ता,व नव निर्वाचित जिला पार्षद राजकुमार व MPS प्रत्याशी रोशनी देवी शकुंतला जी ने मुंडावर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर जो मुंडावर की देवतुल्य जनता ने जो विजयी दिलाई उनको धन्यवाद देने के लिए आज धन्यवाद यात्रा को आगे बढ़ाते हुए सोडावास पंचायत के सोडावास,मीणा की ढाणी,ढाणी हटूंडी,प्रेता की ढाणी धोकलनगर,आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणजनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व विधायक कोष व अन्य योजना के तहत हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया व ओर नए विकास कार्यो को करवाने की घोषणा की।
विधायक जी ने बोलते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मैं विधायक बना और अब आप सभी के सहयोग ओर आशीर्वाद से हम मुंडावर पंचायत समिति का चुनाव जीत पाए है ओर मुंडावर में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बना पाए है मै आप सभी का शीश झुकाकर हाथ जोड़कर धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हु आप सभी का साथ व सहयोग यूँही बना रहे विधायक जी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है कांग्रेस सरकार ने पिछले 3 साल से मुंडावर के साथ भेदभाव की नीति से काम किया जो कि मुंडावर की जनता के साथ अन्याय है इस अन्याय का जवाब मुंडावर की जनता ने पंचायत चुनाव में तो दे ही दिया और आने वाले चुनाव में भी देने को तैयार है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनाने को तैयार है।
विधायक जी ने गांवो की चौपाल में विकास कार्यो के उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार चाहे भेदभाव की नीति से काम करे लेकिन मैं और प्रधान जी जितना हो सके उतने विकास कार्यो को करवाते रहेंगे ओर विकास कार्यो की कमी नही आने दी जाएगी ओर नए विकास कार्यो को विधायक कोष व प्रधान कोष से व अन्य योजनाओं से करवाने की घोषणा की।
विधायक जी व प्रधान जी ने सोडावास में 3 इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण मीणा की ढाणी में मिसिंग लिंक योजना के तहत हुए अलवर बहरोड़ सड़क से कालू मीणा की ढाणी सोडावास तक का उद्घाटन आदि अनेको विकास कार्यो के उद्घाटन किये
प्रधानपति महेश गुप्ता व जिला पार्षद राजकुमार जी ने भी आभार व्यक्त किया इस दौरान साथ मे स्थानीय सरपंच सरजीत चौधरी,सरपंच संघ अध्यक्ष दलीप जी यादव,भानोत सरपंच संदीप जी,mps प्रत्याशी रोशनी देवी,प्रदीप गौतम,बाबूलाल वैध जी,कल्याण चौधरी,भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने साफा ओर मालाओँ से स्वागत किया।

admin
Author: admin