DESH KI AAWAJ

राज्य की चिकित्सा व्यवस्था, कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर हुए मॉकड्रिल में फैल- सासंद भागीरथ चौधरी

राज्य की चिकित्सा व्यवस्था, कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर हुए मॉकड्रिल में फैल- सासंद भागीरथ चौधरी

देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर जहां पूरा प्रशासन अलर्ट पर हैं वहीं राज्य सरकार की लापरवाही आई सामने

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहाँ है कि वर्तमान मे केन्द्र सरकार से उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों की नहीं हो रही हैं पर्याप्त देखरेख ।
कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर देश के विभिन्न स्थानों पर हुये चिकित्सा संस्थानों के मॉकड्रिल के तहत केन्द्र सरकार के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश के अजमेर, कोटा, बीकानेर एवं जयपुर आदि स्थानों पर कोरोना से निपटनें के लिए अधुरी तैयारिया मिली। कहीं पर ऑक्सीजन प्लाटं बन्द मिले, तो कहीं पर लाईट कनेक्शन ही नहीं हुआ, और उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों मे ऑक्सीजन कन्सटेंटर, वैन्टीलेटर आदि उपकरणों का रख रखाव सही ढंग से नही मिलने पर अजमेर सांसद चौधरी ने राज्य सरकार को आढे हाथ लिया। सांसद चौधरी ने मॉकड्रिल के दौरान अजमेर स्थित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के बन्द मिलने और प्लांट की शुरुवात से ही स्टार्ट नहीं होने तथा उसके ऑयल फिल्टर का ही काम नहीं करने पर रोष व्यक्त कर, अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही माना हैं।

admin
Author: admin