DESH KI AAWAJ

सांसद भागीरथ चौधरी का सादगी से मनाया जन्मदिन

सांसद भागीरथ चौधरी का सादगी से मनाया जन्मदिन

सांसद चौधरी का पौधा देकर भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के .के .जोशी ने किया स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सांसद भागीरथ चौधरी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के .के. जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने चोधरी का सादगी पूर्वक जन्मदिन मनाया ओर सांसद चौधरी का स्वागत किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी ने बताया कि सांसद चौधरी सबके सुख दुःख के साथी है और बिल्कुल सरल है । जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से उनके मिलकर अपनी समस्या बता सकता है । इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की । सांसद चोधरी का स्वागत करने वालो में मण्डल अध्यक्ष के के जोशी , वेद प्रकाश दाधीच , जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन इन्दोरिया, श्रीनगर मण्डल महामंत्री राजु सिंह रावत, चेतन प्रजापत, बनवारी लाल ज्याणी, अनिल शर्मा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin