नसीराबाद मे दिन दहाडे के घर के बहार से हुई मोटरसाइकिल चोरी
नसीराबाद मे दिन दहाडे के घर के बहार से हुई मोटरसाइकिल चोरी
सीसीटीवी कैमरे मे नजर आया वाहन चोर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के दुधिया मोहल्ले मे घर के बहार खडी मोटरसाईकिल को एक शातिर बदमाश दिन दहाडे उठा कर ले गया । जानकारी के अनुसार दुधिया मोहल्ला निवासी जमील अहमद की मोटरसाईकिल आर जे 01, एम एस ,5106 ( सीडी डीलक्स ) पडौस मे शकील अहमद के घर के आगे खडी थी । दिन मे 3 बजे के करीब कोई अज्ञात शातिर उठा ले गया । जिस पर आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक शक्स मोटरसाईकिल ले जाता नजर आया । इस सम्बध मे जमील अहमद ने नसीराबाद सीटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस माह मे नसीराबाद शहर के अनाज मंडी , चिकित्सालय , बैंक के बहार से कई मोटरसाईकिल चोरी हो चुकी हैं । जिसका अभी तक सुराग नही लगा है ।


