घर घर जाकर प्रेरित कर रहे हैं कोरोना वैक्सीन के लिए
दिव्यांग जगत अलवर भास्कर शर्मा की रिपोर्ट राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी नारायणपुर क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी बीसीएमएचओ योगेश कुमार शुक्ल के अथक प्रयास और निर्देशन में हो रहा है आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से जगह-जगह मेगा वैक्सीनेशन कैंप आमजन को प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है प्रेरित आज विशेष रूप से मुख्य भूमिका निभाते हुए सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी और चिकित्सा कर्मियों द्वारा सेकेंड डोज के लिए घर-घर जाकर लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और लगवा रहे हैं। आज गढ़ी मामोड के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र एक पर विशेष आयोजन व शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया गया जिसमें मुख्य रुप से चिकित्सा कर्मी रिंकू सैनी, यादराम ,चेतन सैनी, एएनएम संतरा देवी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता देवी, आशा सहयोगिनी सरोज देवी ,सुशीला देवी का विशेष सहयोग रहा क्षेत्र में सामाजिक संगठन भी कर रहे हैं प्रचार-प्रसार जिसमें विजय प्रकाश भाई राहुल गुप्ता मनोज खंडेलवाल एवं समस्त सामाजिक संगठन कर रहे हैं प्रचारित प्रसारित एवं 2 गज दूरी मास्क जरूरी का भी पालन करने की दे रहे हैं सलाह दवाई भी कढ़ाई भी

