DESH KI AAWAJ

मोठसरा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त

मोठसरा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त
-नियामत जमाला –
भादरा,9 सितंबर / राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को गतिशील व प्रभावशाली बनाने के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न प्रदेश समितियों एवं जिला मुख्य संगठकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में भादरा के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा अधिवक्ता रविन्द्र मोठसरा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।विदित रहे की मोठसरा कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर लम्बे समय से उर्जावान सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है और सेवादल में भी लगातार दूसरी बार प्रदेश सचिव पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। मोठसरा की नियुक्ति पर
स्थानीय अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस सेवादल
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया हैं।

admin
Author: admin