नाबालिग से अश्लील हरकत पर मां ने ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ नसीराबाद सदर थाना मे कराया मामला दर्ज
नाबालिग से अश्लील हरकत पर मां ने ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ नसीराबाद सदर थाना मे कराया मामला दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध उसके व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट करने व अश्लील हरकते करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मारपीट व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार एक महिला ने थाने पर रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उसका थाना क्षेत्र में ससुराल है तथा वर्तमान में वह अपने गांव में निवास कर रही हेै। गत 7 मार्च को वह अपने परिचितों के यहां 15 वर्षीय पुत्री के साथ होली खेलने गई थी। इसी समय उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने एकराय होकर उसके व उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गाली गलौज व मारपीट कर बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया और कपड़े फाड़ कर हमारे उपर चढ़ गए व अश्लील हरकते की गई। आरोपियों ने दोबारा गांव मे कदम नहीं रखने की धमकी देते हुए कहा कि जिस प्रकार तेरे पति को मारा उसी तरह उसे व उसकी पुत्री को भी जान से मार देंगे। जिसकी शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के सुपुर्द की गई है।


