DESH KI AAWAJ

युवती को ब्लेक मेल कर भगाकर ले जाने वाले व बलात्कार करने वाले 55 साल के आरोपी मोलवी बाबा को किया गिरफ्तार

युवती को ब्लेक मेल कर भगाकर ले जाने वाले व बलात्कार करने वाले 55 साल के आरोपी मोलवी बाबा को किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना मे 25 मई को सरवाड निवासी एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मेरी पुत्री जो ल़ोहरवाडा नाना के यहां आई हुई थी । जो वहां से ब्यूटी पार्लर का काम सिखने नसीराबाद जाती थी । जो 24 मई को सुबह 10 बजे गई जो वापस नही आई । जिस पर जिले मे महिला एंव बालकों के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक अजमेर विकास शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी घनश्याम शर्मा एवं वृत्ताधिकारी श्री मति पूनम भरगड के सुपर विजन मे सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा नसीराबाद के नेतृत्व मे अलग अलग स्पेशल टीमों का गठन कर जगह जगह दबिश देने के पश्चात अपहरण के आरोपी अनिल भटनागर उर्फ मेहबूब खान आसीन्द भीलवाड़ा से एक जून को गुमसुदा / अहहस्ता को बरामद किया । वही युवती ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मेरी व मेरी मां की तबीयत खराब रहती थी । इस दौरान तंत्र विधा के नाम पर सरवाड निवासी 55 वर्षीय आरोपी अनिल भटनागर उर्फ महबूब खान जो कि झाड फूक व जादू टोना का काम जानने वाला है । जो मेरा व मेरी मां का ईलाज करने के बहाने मेरे गले मे एक धागा पहना दिया तथा हमारे मकान के एक कमरे मे बीमारी ठीक करने के नाम पर पूजा कराने के बहाने कमरे मे ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया । बाद मे मेरे नाना नानी के पास ग्राम ल़ोहरवाडा आई हुई थी । व यहा ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी । वही पर 24 मई को आरोपी मेरे पास आया व मेरे को अपने साथ चलने की धमकी दी । साथ नही चलने पर परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी । धमकी से घबराकर मे उसके साथ बूलेट गाडी पर बैठे गई । जिस पर आरोपी मुझे जावरा, गुजरात , जयपुर , शाहपुरा मे जहां भी रात्रि विश्राम किया वही मेरी ईच्छा के विरुद्ध मेरे साथ बलात्कार किया । जिस पर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है । इस अभियान मे पुलिस विभाग से राजेश शर्मा , श्री राम , मुकेश , अर्जुन , रवि , महिपाल व धर्मेंद्र ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।

admin
Author: admin