DESH KI AAWAJ

विधायक ने पट्टिका अनावरण कर बहरोड़ कुण्ड सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

विधायक ने पट्टिका अनावरण कर बहरोड़ कुण्ड सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत/ अलवर

बहरोड़। वर्षो इन्तजार के बाद बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की लाईफलाईन कहे जाने वाले बहरोड़ कुण्ड स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य सोमवार को विधायक बलजीत यादव ने गण्डाला बस स्टैण्ड के पास पट्टिका अनावरण और गाॅव के बुजुर्ग लोगों से निर्माण कार्य में काम आने वाली मशीनों हरी झण्डी दिखाकर शुरू करवा दिया। बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने कहा कि बहरोड़, नीमराना और मांडन के लिए लाईफलाईन बहरोड़-कुण्ड स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका कार्य तेज गति से होगा और निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। कुछ लोगों ने सड़यंत्र के तहत इस रोड़ के निर्माण कार्य को रूकवा दिया था। जिस किसी तरह मैने कोर्ट स्टे तुड़वाया। उसके बाद पेड़ों को शिफ्ट करने को लेकर अड़ंगा लगा दिया। फिर हमने पेड़ शिफ्ट करने के लिए सरकार से वन विभाग को पैसे दिलवाये गये। फिर निर्माण कम्पनी ने कहा कि मुझे बहुत बड़ा नुकसान हो गया। मुझे 50 करोड़ का कम्पनशेसन दिया जाये। फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले काम शुरू करो फिर कम्पनशेसन दिया जायेगा। फिर मुख्यमंत्री ने इस कम्पनी को टर्मिनेट करने का नोटिश दिया तो इस कम्पनी ने फिर काम करने की सहमति जताईं और सोमवार से गण्डाला गाॅव से काम शुरू हो रहा है। इस अवसर पर बहरोड़ नगरपालिका चेयरमैन सीताराम यादव, उप चेयरमेन विक्रम सिंह यादव, गजराज सिंह यादव उपप्रधान पंचायत समिति बहरोड़,नीमराना डीएसपी महावीर सिंह शेखावत, बहरोड़ डीएसपी आनन्द राव, गण्डाला सरपंच प्रतिनिधि जागेन्द्र सिंह, नीमराना पंचायत समिति उपप्रधान नौरंग सिंह चैहान, नटवरलाल जोशी, योगेन्द्र गौड़, महावीर सिंह यादव, लक्ष्मीनारायण, विनोद शास्त्री, दीपक काली, भूपेश प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

admin
Author: admin