DESH KI AAWAJ

विधायक पूनियां ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

विधायक पूनियां ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
-नियामत जमाला-
भादरा, 30 अक्टूबर /विधायक का.बलवान पूनियां ने शनिवार को ग्राम पंचायत गढ़ड़ा के गांव शिवदानपुरा बुढेर में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत बन चुके या बनने वाले विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पूर्व विधायक पूनियां के गांव शिवदानपुरा बुढेर ( ग्राम पंचायत गढड़ा) पहुंचने पर ग्रामीणों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक कामरेड बलवान पूनियां ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा और किसान आन्दोलन को मजबूत करने के लिए गढड़ा, शिवदानपुरा,बुढेर के किसानों ने 2 लाख 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। कार्यक्रम में भादरा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि बिनोद बाला ओलख, उप प्रधान बलवान फगेड़िया, भादरा बार संघ अध्यक्ष सुरजीत बिजारणियां, गढड़ा सरपंच शकुंतला गोदारा, श्रीदेव राठौड़ अजीतपुरा, भानगढ़ सरपंच प्रतिनिधि मदनलाल,अजीतपुरा सरपंच सतवीर लाखलान, डोभी सरपंच सतवीर कुलड़िया,खचवाना सरपंच रोशनी बेनीवाल, पूर्व सरपंच राजेश्वरी देवी गोस्वामी, पूर्व सरपंच धर्मसिंह भाम्भू, दिलबाग गोदारा, पुर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील बुरा, किसान सभा तहसील सचिव रोहतास सोंलकी, एडवोकेट संजय स्वामी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो_ विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान मौजूद विधायक पूनियां व अन्य (नियामत)

admin
Author: admin