देरांठू बालाजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक लाम्बा ने किया विधिवत उद्घाटन
देरांठू बालाजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक लाम्बा ने किया विधिवत उद्घाटन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के खेल मैदान पर रविवार को बालाजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम , पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद रावत, विष्णु गुर्जर , पंचायत समिति प्रधान पीसांगन दिनेश नायक रहे । उद्घाटन समारोह मे आये सभी अतिथियों का उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा,बाल भारती स्कूल संचालक राजेंद्र सिंह राठौड़, सुवा जाट , दिनेश चौधरी , रवि चौधरी , कमल वैष्णव , संजय सोनी , करण चौधरी , विजेंद्र लक्षकार , मगंल वैष्णव व राजकुमार पाटोदी ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के पूर्व विधायक लाम्बा ने खिलाड़ियों से परिचय किया और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । ऐसी प्रतियोगिताऐ समय समय पर होती रहेनी चाहिए , जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशी जाती रहे । इन छोटे छोटे खेलों से खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं। उद्घाटन मैच में तीन मैच खेले गये । जिसमे पहला मैच बालाजी क्लब बनाम तेजल दरबार के बीच खेला गया , जिसमें तेजल दरबार विजयी हुई । दूसरा मैच आकोड़िया किंग बनाम आर आर क्लब नसीराबाद के बीच खेला गया , जिसमें आर आर क्लब ने एक विकेट से मेच जीता । तीसरा मैच माखुपुरा बनाम श्याम क्लब के मध्य खेला गया , जिसमें माखपुरा क्लब दों रनों से विनर रही।
मैच के मैन ऑफ दी मैच इस्लाम खान, आरिफ खान और विकास भडाणा रहें।


