DESH KI AAWAJ

विधायक ने पहली बार रक्तदान कर दिया सच्ची मानव सेवा का परिचय

विधायक ने पहली बार रक्तदान कर दिया सच्ची मानव सेवा का परिचय

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंडावर।समीपवर्ती प्रमुख आस्था का केन्द्र बेनामी पीठम् रेणागिरी धाम में स्वामी शीतल दास महाराज की 152 वी जयंती के उपलक्ष पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें जीवनदाता ब्लड बैंक कोटपुतली, एसएस ब्लड बैंक जयपुर, जीवनधारा ब्लड बैंक कोटपुतली के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्त संग्रहण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी रहे जिन्होंने कहा कि मैं मेरे जीवन में पहली बार ब्लड कैंप में रक्तदान किया है रक्तदान कर मुझे जीवन में बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत ,अंकुर दायमा, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया , समाजसेवी इंद्र सिंह यादव,प्रधान सुनीत महेश गुप्ता सरपंच मुनेश उमेश यादव सहित अतिथियों ने रक्त दाताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री मद् जगदगुरु बेनामीद्वाराचार्य स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने बताया कि रक्तदान शिविर में 670 यूनिट एकत्रित हुई है। जिसमें महिलाओं व युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया है इस दौरान गोपाल दास महाराज, रोहिताश शर्मा, सुनील चौधरी, राकेश कुमार, डॉ विक्रम सिंह, बबली चौधरी, टोनू चौधरी, अमीत रोहिल्ला, प्रमोद मेहता, सुभाष टाइगर, हंसराज यादव, विक्की गुर्जर, प्रीतम बन्ना सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अभिषेक राज कौशिक ने किया

admin
Author: admin