एयर वॉल से निकलता हुआ लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
एयर वॉल से निकलता हुआ लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर कोटा मार्ग स्थित ग्राम धोला भाटा पुलिया के पास कई दिनों से बीसलपुर लाईन के एयर वॉल से काफी समय से पानी निकल रहा है । विभाग की अनदेखी से एक तरफ से भयंकर गर्मी में लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है वहीं विभाग की अनदेखी व लापरवाही से लाखों गैलन पानी बहकर बर्बाद हो रहा है । कई दिनों से पानी निकलने के बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारी पानी को बंद नहीं कर पा रहे हैं । जिससे लाखों गैलन पानी बहने से गुंदलाव व घास छ छ फीट बड़ी हो गई है । मौके पर देखा जाए तो यह पानी हजारों लोगों की प्यास बुझा सकता है । लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नही है ।


