DESH KI AAWAJ

नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही मे शिथिलता बरतने पर पुलिस विभाग के खिलाफ उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नसीराबाद मे लौहार समाज ने समाज की नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही मे शिथिलता बरतने पर पुलिस विभाग के खिलाफ उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के सुतरखाना मोहल्ला निवासी प्रभुलाल की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री नीलम को सुतरखाना मोहल्ला निवासी प्रतीक पुत्र नन्दराम गुर्जर 22 अप्रैल को भगा ले गया था । इस सम्बन्ध मे प्रभुलाल लौहार ने नसीराबाद सिटी थाने मे प्रतीक के साथ उसके पिता नन्दराम पुत्र मिठू , उसकी पत्नी अनीता व भाई दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । नीलम अपने साथ नगदी व गहने भी साथ ले गई । रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी सिटी थाना पुलिस द्बारा राजनैतिक दबाव मे पोक्सो एक्ट की धारा नही लगाने के साथ आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई । जिससे नाबालिग नीलम के साथ कोई अनहोनी की भी आशंका है परिजनों ने व्यक्त की है । कार्यवाही मे पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने पर गुरुवार को लौहार समाज ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर समाज की अपहरण की गई नाबालिग लड़की को शीध्र बरामद करवाने की मांग की है । ज्ञापन देते समय लौहार समाज के अध्यक्ष मनमोहन , भवंर , पप्पू , कालु , सोहनलाल , दिलीप सिंह , सुरेश , राजू , धीरज सहित कई समाज बन्धु साथ थे ।

admin
Author: admin