DESH KI AAWAJ

भादरा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने की विधायक से मांग का एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन

भादरा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने की विधायक से मांग का एस.डी.एम. को सौंपा ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा,29 सितंबर/ क्षेत्र में सक्रिय भव्य फाउंडेशन के संस्थापक व युवा नेता बजरंग सहारण ने भादरा विधायक बलवान पूनियां के नाम सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय उपखण्ड अधिकारी को सौंप कर भादरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करवाने व गांवों में बास्केटबॉल व बॉलीवॉल के मैदान बनवाने की मांग की है। बजरंग सहारण के अनुसार विधायक बलवान पूनियां ने गत विधानसभा चुनाव में युवाओं से वादा किया था कि हर गांव में खेल ग्राउंड होगा, हर गांव में ट्रैक बनेंगे लेकिन इसके बावजूद लगभग 3 साल बीत जाने के बाद भी किसी भी गांव में ना तो कोई ग्राउंड तैयार हुआ है व ना कोई सिंथेटिक ट्रैक बना है। इन हालातों में क्षेत्र का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ज्ञापन सौंपते समय अनेक युवा भी उनके साथ थे।

admin
Author: admin