जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सौंप करी उचित कार्रवाई की मांग
जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सौंप करी उचित कार्रवाई की मांग
नया गांव कास्या मे दुकाने व बालाजी का मन्दिर तोडऩे का मामला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजगढ़ के नया ग्राम कास्या मे 4 जून को असामाजिक तत्वों द्वारा निर्मित दो दुकाने और दुकानों के पास बने बालाजी मंदिर को चार जेसीबी के माध्यम से 50-60 व्यक्तियों ने रात्रि में दुकान में सो रहे हैं लड़कों के मोबाइल छीन कर बंधक बनाकर तोड़फोड़ कर दी थी । जिसको लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल हो गया था । जिस पर ग्रामीणों ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था । वही गुरुवार को फिर क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण जन अपने निजी साधनों से जिला कलेक्टर अजमेर पहुंचे व रैली के रूप में आक्रोशित नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया । इस दरमियान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को असमाजिक तत्वों पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुऐ गिरफ्तारी की मांग रखी । वह पूर्व से बने बालाजी महाराज के मंदिर को पुनः निर्माण करने मांग रखी। शक्ति सिंह रावत सरपंच केसरपुरा ने बताया कि न्यायालय के द्वारा दिए गए स्टे के बावजूद भी तहसील प्रशासन द्वारा विधि विरुद्ध भू परिवर्तन करने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों को निलंबित करने तथा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने बाबत एवं तोड़े गए बालाजी मंदिर को पुनः बनाएं जाने के लिए जिला कलेक्टर महोदय अजमेर को ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाई की मांग की । साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया की पुलिस द्वारा तत्परता से उचित कानूनी कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जावे। जिससे क्षेत्र के सर्व समाज मे इस घटना को लेकर भारी आक्रोश का माहौल है। जिस पर जिला कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया व उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते समय रामस्वरूप लांबा नसीराबाद विधायक, शक्ति सिंह रावत महामंत्री प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान, डॉक्टर शैतान सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष, हीरा सिंह रावत, बीरम सिंह रावत उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह रावत सरपंच प्रतिनिधि भवानी खेड़ा, पूर्व सरपंच रामदेव सिंह, किरण सिंह, मानसिंह, गोपाल सिंह, बीरम सिंह, सुरेश सिंह, भागचंद सिंह, शशिकांत , सोहन सिंह , मुकेश कुमार राजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि, हरचंद गुर्जर गुर्जर समाज अध्यक्ष, राजगढ़ उपसरपंच सुरेंद्र गुर्जर, विक्रांत सिंह, महेंद्र सिंह, मदन सिंह,भंवर सिंह, देवकरण गुर्जर, हरलाल गुर्जर, गोपी सिंह, रामकरण गुर्जर, ओकार गुर्जर सहित सैकडो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे । वही शक्ति सिह रावत ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।


