DESH KI AAWAJ

बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

-नियामत जमाला-
भादरा, 1 अक्टूबर /राज्य सरकार से बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को युवाओं ने भादरा में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय उपखंड कार्यालय में कार्मिक को सौंपा है।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गुलशन सोनी ने बताया कि हम लगातार बेरोजगारी भत्ते की मांग को सरकार के कानों तक पहुंचाने का काम कर रहे है। हमने पीछे विधानसभा के आगे भी प्रदर्शन कर अनेक मंत्री व विधायकों को ज्ञापन दिए थे। अब हम आंदोलन को और अधिक तेज करेंगे और युवाओ के खातों में जल्द भत्ता डलवाएंगे। प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान में बजरंग सहारण, कार्तिकेय डूडी, रवि बंसल ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मूंड, विकास यादव, रणवीर पूनियां, प्रवीण कस्वां एवं राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

admin
Author: admin