DESH KI AAWAJ

रीट 2021 में विशेष अध्यापकों के पद बढ़ाने की मांग में प्रयास व सहयोग के लिए सौंपा ज्ञापन

रीट 2021 में विशेष अध्यापकों के पद बढ़ाने की मांग में प्रयास व सहयोग के लिए सौंपा ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 अक्टूबर / रीट 2021 में विशेष अध्यापकों के पद बढ़ाने सहित अन्य मांगों में विधायक स्तर पर प्रयास कर सहयोग करने की मांग को लेकर रीट विद्यार्थियों ने गुरुवार को भादरा विधायक का. बलवान पूनियां के नाम सम्बोधित ज्ञापन माकपा तहसील सचिव मंडल सदस्य व पंचायत समिति सदस्य सुरजीत बिजारणिया और माकपा नगर सचिव पार्षद दारासिंह सोनी को माकपा कार्यालय भादरा में सौंपा। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में इसके अलावा अवगत करवाया है कि राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांगों का अनुपात उनकी संख्या के अनुपात के बहुत कम है इसी के साथ नामांकित दिव्यांग बालक गत वर्षों में बड़े स्तर पर ड्रॉप आउट हो गए थे जिसका मुख्य एक कारण उनके लिए विशेष शिक्षकों का अभाव है।

admin
Author: admin