DESH KI AAWAJ

वार्ड में रोड लाइट सही करवाने व पी.एम.आवास योजना की बकाया किश्तों का भुगतान करवाने की मांग का सौंपा ज्ञापन

वार्ड में रोड लाइट सही करवाने व पी.एम.आवास योजना की बकाया किश्तों का भुगतान करवाने की मांग का सौंपा ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 मार्च /भादरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के एक जागरूक नागरिक पवन कुमार ने वार्ड वासियों की ओर से सोमवार को  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वार्ड में मस्जिद सहित अन्य जगहों पर रोड लाइट व सफाई व्यवस्था का प्रबंध कराने एवं वार्ड के पी.एम.आवास योजना के आवेदकों को बकाया किश्तों का तत्काल भुगतान कराने की मांग की हैं। पवन कुमार के  अनुसार वार्ड की लगभग रोड लाइटे लम्बे समय से खराब है वहीं इस समय रमजान के महीने में मस्जिद के आगे भी रोड लाइट के अभाव में अंधेरा है। जिससे मस्जिद में आने जाने वालों को परेशानी हो रही है।इसी तरह वार्ड की कुछ गलियों में सफाई का अभाव है। पवन कुमार के अनुसार वार्ड नंबर 8 में जिन लोगों ने पी.एम.आवास योजना में आवेदन किए थे उन में से किसी को एक तो किसी को दो किश्ते ही जारी की गई है और ऐसे लोगों ने कर्ज लेकर मकान कार्य किया लेकिन नगर पालिका ने बकाया किश्तों का भुगतान नहीं किया है। जिससे पी.एम.आवास योजना में लाभान्वित होने वाले ऐसे आवेदक हैरान व परेशान है। उनके अनुसार पी.एम.आवास योजना में भुगतान में देरी के ऐसे ही हालात नगर पालिका के अन्य वार्डो में भी है। जिससे सम्बंधित लोग नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर है। पवन कुमार ने इन समस्याओं का शीघ्र हल करवा कर लोगों को राहत देने की मांग की हैं। फोटो- अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पवन कुमार

admin
Author: admin