राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद मे चल रही गुटबाजी से आम जनता व पेन्सरो को हो रही कठिनाइयों पर दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद मे चल रही गुटबाजी से आम जनता व पेन्सरो को हो रही कठिनाइयों पर दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय मे चल चल रही गुटबाजी से जनता व पेन्सरो के साथ सभी समाजों के नागरिकों को परेशान होना पड रहा है । जिसके लिए चिकित्सालय की हो रही बदनामी के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए समस्त पेन्शन समाज व विप्र समाज नसीराबाद ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन दिया। जिसमे पेन्शन समाज को भी हो रही समस्याओ से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया । ज्ञापन देते समय विप्र समाज से वह पेन्शन समाज से अध्यक्ष गजानंद शर्मा , रामेश्वर कच्छावा , प्रकाश मुद्गल , सतीश गौड , रामलाल , भरत कुमार शर्मा , जीनगर आईवन , राजेन्द्र , रामजी लाल वैष्णव , दुर्गा शहाय गंगावत , श्री व्यास जी , राकेश बिन्दल , ओंकारलाल , गोपाल गोयल , देवीलाल शर्मा , नीतेश शर्मा एवं अन्य विप्र समाज व पेन्शन समाज के लोग उपस्थिति थे ।


