DESH KI AAWAJ

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा द्वारा हुआ मीटिंग का आयोजन

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा द्वारा आज जयपुर में देवी नगर स्थित बीएसएन स्कूल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया! मीटिंग में आगामी 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय सुविधा शिविर के संदर्भ में चर्चा हुई । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र खुल्वे, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सरिता भण्डारी, डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट विनय पाण्डे, प्रेम सिंह रावत, एल के बिष्ट, के एन शर्मा, आशा रावत, चेतना कंडरी, मोती बिष्ट, सुनीता बिष्ट व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए! सभी ने इस शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

admin
Author: admin