DESH KI AAWAJ

जिला प्रमुख के निर्देशन में जिला स्थाई समितियों की बैठक आज, बैठक उपरांत जिला प्रमुख जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओ का करेगीं निस्तारण

जिला प्रमुख के निर्देशन में जिला स्थाई समितियों की बैठक आज, बैठक उपरांत जिला प्रमुख जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओ का करेगीं निस्तारण
———————––—-

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जिला प्रमुख श्री मति सुशील कंवर पलाड़ा के निर्देशन मे विकास एवं उत्पादन कार्यक्रम स्थायी समिति तथा ग्रामीण जल प्रदाय, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामदान, संसुचना, कमजोर वर्ग कल्याण और सम्बद्ध विषयों सहित सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन आज मगलंवार को किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी, जिला परिषद सदस्य की अध्यक्षता में प्रातः 11ः25 बजे किया जायेगा।जिसमें सदस्यगण श्रीमती परमेश्वरी देवी , श्रीमती रूकमा देवी, श्रवणसिंह रावत, शिवराज भील एवं प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियंता सी.डी. कार्यालय हाजा, जिला अजमेर उपस्थित रहेंगें। तत्पश्चात ग्रामीण जल प्रदाय, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामदान, संसुचना, कमजोर वर्ग कल्याण और सम्बद्ध विषयों सहित सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन श्रीमती गौरली उर्फ गौरा देवी, जिला परिषद सदस्य की अध्यक्षता में प्रातः 11ः45 बजे किया जायेगा। जिसमें सदस्यगण श्रीमती साबरा बानो, दिलीप पचार, श्रीमती कांता देवी, श्रीमती संजु देवी एवं प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन, कार्यालय हाजा, जिला अजमेर तथा उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात जिला प्रमुख की अध्यक्षता में प्रातः 12.15 बजे साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में जिला परिषद व अधीनस्थ विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहेगें। जनसुनवाई में समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही की जावेगीं।

admin
Author: admin