अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ अजमेर सभांग की बैठक नसीराबाद मे हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ अजमेर सभांग की बैठक नसीराबाद मे हुई आयोजित
बैठक मे आये पुजारी समाज ने डोली भूमि के सघर्ष हेतू किया शंखनाद
अजमेर । अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ अजमेर सभांग की बैठक रविवार को नृसिंह मन्दिर नसीराबाद मे आयोजित की गई है । पुजारी महासभा के अजमेर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश वैष्णव ने बताया कि बैठक मे अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बलवन्त वैष्णव , श्री 108 श्री घनश्याम दास महाराज 27 मील , पुजारी महासभा तहसील बरल दितीय अध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव , सभांगीय सरक्षंक पडासोली सरक्षंक ओम जी वैष्णव , जिला अध्यक्ष जयपुर रतन लाल , कमलेश वैष्णव जयपुर , शम्भू वैष्णव एडवोकेट अध्यक्ष भीलवाड़ा , अक्षय वैष्णव पीसांगन तहसील अध्यक्ष , रमेश वैष्णव सराणा , महावीर वैष्णव हुरडा तहसील , सम्भागीय उपाध्यक्ष महन्त रामगोपाल वैष्णव बारनी के साथ अजमेर जिले के किशनगढ़ , मसूदा , केकडी , सरवाड , भिनाय , बान्दरवाडा , बिजयनगर , ब्यावर , अराई के साथ जयपुर , नागोर , सावंर से आये पुजारी महासंघ के पदाधिकारीयो ने भाग लिया । बैठक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलवंत वैष्णव व भामाशाह शिवराज वैष्णव पूर्व सरपंच सातोलाव व आये अतिथियों ने भगवान विष्णु की फोटो पर माला व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ने आये सभी पुजारियों को मन्दिर डोली भूमि के बारे सरकार व पुजारी महासंघ द्वारा अब तक की गई कार्यवाही के बारे मे जानकारी दी व डोली भूमि के लिए पुजारी महासंघ द्वारा अब तक कीऐ गये प्रयासों के बारे बताया । प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मन्दिर से जुडी भूमि पर पुजारियों के खातेदारी मे नाम हट जाने से आये दिन पुजारियों के साथ अत्याचार हो रहा है । जमीनो पर अतिक्रमण कर पुजारियों को बेदखल किया जा रहा है । जबकि यह भूमि किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा निकाली भूमि नही थी । यह भूमि राजा महाराजो के समय से गांवो के सभी मन्दिर की व्यवस्था हेतू सेवाधारी पुजारियों के नाम निकाली गई थी । सरकार द्वारा मन्दिर डोली भूमि से पुजारियों के नाम विलोपित कर देने से गांवो मे पुजारियों के साथ नाइंसाफी हो रही व मन्दिरों की पूजा व्यवस्था बिगड़ने से धर्म का पतन हो रहा है । प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक मे आये सभी पुजारियों को डोली भूमि के निस्तारण के लिए एक बडा धरना प्रदर्शन जयपुर मे किया जा रहा है , जानकारी दी । ओर बताया यह कार्यक्रम सभी पुजारियों की एकता के बल पर ही होगा । इस सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से चर्चा हुई जानकारी दी । बैठक मे क्षेत्र से आये कई पुजारियों ने अपने साथ हो रहे हो अन्याय के बारे मे बताया ओर कहां कि अगर पुजारी समाज एक नही हुआ तो आने वाले समय मे पुजारियों के हाथो भूमि के साथ मन्दिर भी निकल जायेगे । इसलिए एकता दिखाते हुए पुजारी महासभा के साथ जुडकर एकजुटता दिखाते हुए सरकार को बताये कि क्षेत्र व राज्य का पुजारी कमजोर नही है । नसीराबाद मे आयोजित इस कार्यक्रम मे पुखराज वैष्णव सनोद , सुरेश वैष्णव बलवन्ता , कमल वैष्णव नान्दला , सावंरलाल वैष्णव लोहरवाड़ा , सुरज वैष्णव ढाल , दुर्गा लाल वैष्णव नसीराबाद का विशेष प्रयास रहा । बैठक मे 200 के करीब पुजारी समाज इकट्ठा हुआ । व पुजारी समाज ने शंखनाद कर सरकार से मन्दिर डोली भूमि को वापस पुजारियों के नाम कराने हेतू सघर्ष का ऐलान किया । आयोजित बैठक मे अजमेर पुजारी जिला कार्यकारिणी मे नये पदाधिकारी भी बनाये गए ।

